पानापुर (सारण )थाना क्षेत्र के बगडीहा गांव से दो माह पूर्व शादी की नियत से अपहृत नाबालिग युवति को स्थानीय पुलिस ने चंडीगढ़ से बरामद कर लिया। बगडीहा गांव निवासी गायत्री देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर अपने नाबालिग पुत्री का शादी के नियत अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही इमामुद्दीन मियां, प्रेम कुमार, नुरजान बेगम, तमन्ना खातुन नामजद अभियुक्त बनाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रेम कुमार एवं नूरजान बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया एवं अपहृता के बरामदगी के लिए प्रयासरत थी। इस बीच पुलिस सूचना मिली कि अपहृता चंडीगढ़ में मौजूद है इसके बाद कांड के अनुसंधान कर्ता अरविंद कुमार चंडीगढ़ पहुचे एवं वहां सेक्टर 31 में किराए के मकान में रह रही अपहृता को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि बरामद अपहृता को 164 के बयान के न्यायालय में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।