अमनौर/सारण: प्रखण्ड के धरहरा खुर्द पंचायत भवन में संपूर्ण क्रंति युवा मोर्चा के तत्वधान में एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें आगामी दो फरवरी को आयोजित सद्भावना दौड़ को सफल बनाने हेतु बिचार विमर्श किया गया. जिसमें बताया गया कि उक्त सद्भावना दौड़ एसएच 104 मुख्य सड़क मार्ग अमनौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मीडिया सेन्टर से जलालपुर चौक तक का होगा . जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल होगें. जिसकी तैयारी पर विशेष रूप से चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह,मुन्ना चौहान, बसंत सिंह ,गौरव राजपूत,सतेन्द्र तिवारी,दीपक सिंह क्रमवार,राहुल सिंह,विक्की सिंह,अमन कुमार सिंह,शुभम मेहता,राकेश कुमार सिंह,श्री भगवान कुमार आदि लोग उपस्थित थे.