◆ मृतक भाई अपने बहन को बाइक से इंटर की परीक्षा दिलवाने जा रहा था मढ़ौरा

तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच-73 सड़क पर सोमवार की सुबह में गलिमापुर गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने इन्टर की परीक्षा दिलवाने जा रहे बाइक सवार भाई बहन को कुचल कर फरार हो गया। घटनास्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायला हो गई है। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मसरख में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान मसरख तख्त टोला गांव निवासी बृजनंदन ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत ठाकुर के रूप में हुई और घायल पुत्री 18 वर्षीय सभ्या कुमारी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बहन को बाइक से इंटर की परीक्षा दिलवाने मढ़ौरा जा रहा था कि रास्ते में दुघर्टना हो गई, और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एसएच-73 सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुचे दलबल के साथ मसरख इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की मई महीने में शादी तय हुई थी। वही घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है।