मढ़ौरा नगर में शाकाहार दिवस पर मांस क़ी बिक्री पर रोक का रहा असर, बंद रही दुकानें
मढ़ौरा( सारण): स्थानीय नगर में रविवार 25 नवंम्बर कों अंतराष्ट्रीय शाकाहार दिवस पर मांस क़ी बिक्री पर रोक का असर साफ दिखा और नगर बाजार क़ी मांस बिक्री क़ी दुकानें नहीं खुली.जिससे शाकाहार के प्रति लोगों में जागरुकता का संदेश गया.मालूम हो क़ी शनिवार कों नगर के ईओ जामल अख्तर अंसारी द्बारा नगर के सभी मांस विक्रेताओं को अंतराष्ट्रीय शाकाहार दिवस पर रविवार कों विक्रेताओ को मांस क़ी बिक्री नहीं करने का निर्देश जारी किया गया था.साथ ही निर्देश नहीं पालन करने वालें के खिलाफ कारवाई करने क़ी चेतावनी दी गयीं थी.जिससे मांस विक्रेताओं में हड़कंप था और जिसका असर था मांस बिक्री क़ी सभी दुकानें बंद रही.मालूम हो क़ी इस तरह के निर्देश छपरा नगर निकाय द्वारा पहले से जारी किया जा चुका था जिसके बाद मढ़ौरा नगर प्रशासन ने भी मांस बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया था.




Recent Comments