
थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
सारण : परसा-जात पात भेद भाव से हटकर समाज में सार्थक काम करने वाले ब्यक्ति को सम्मान मिलता है।ईमानदारी से कर्तब्य को निर्वाह करने वाले ब्यक्ति के प्रति समाज का झुकाव होता है।उक्त बातें सोनपुर डीएसपी पंकज कुमार ने सोमबार को थाना परिसर में आयोजित थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव के बिदाई तथा नये थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह के अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।डीएसपी ने सुरेश राय के निष्पक्ष पुलिस कार्य की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया तथा नये थानाध्यक्ष को न्याय के साथ समाज में पुलिस जनता के बीच मित्रता स्थापित कर काम करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम ईओ संदीप कुमार ठाकुर पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय नप अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजद अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय चिकित्सक डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह पूर्व मुखिया राजेन्द्र राय आदि ने सुरेश राय द्वारा समाज में किए गए अच्छे कार्यो की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम में आयोजक समिति द्वारा सभी पदाधिकारी को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा संचालन अम्बिका राय धन्यवाद ज्ञापन प्रो बिमल प्रसाद ने किया।एसबीआई सीएसपी संचालक ललन सिंह तथा सुरेन्द्र राय के नेतृत्व में सम्मानित किया गया।वही बजरंग दल द्वारा भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में परसा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह सुरेश कुमार राय दरियापुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार गुप्ता डेरनि थानाध्यक्ष कुंज बिहारी राय नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद दास नप उपाध्यक्ष सत्येन्द्र राय पूर्व जीप सदस्य नंदू राय शिक्षक संघ अध्यक्ष उमेश राय वार्ड पार्षद अशोक कुमार पैक्स अध्यक्ष लालबाबू राय बीआरपी विजय प्रकाश शर्मा मुखिया विजय राय अनिल साह पंकज माँझी मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे पूर्व संजय कुमार साह राज किशोर राय प्रभु कुँअर संजय चौबे तूफान सिंह राम बाबू राय जिला उप सचिव ललन यादव राजू राय रघु राय मनोज सिंह विकास कुमार राजेश कुमार आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments