इसुआपुर में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल द्वारा कैरियर मेकर कृष्णा क्वीज प्रतियोगिता सीजन-5 का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन ब्लाक के समीप खेल मैदान में आयोजित किया गया । वहीं कार्यक्रम के प्रांरभ में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत-संगीत की प्रस्तुति की गई ।

इसुआपुर समेत दर्जनों प्रखण्डों से संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 5 जनवरी को दसवीं कक्षा के 600 छात्र-छात्राओं ने क्वीज प्रतियोगिता के परिक्षा में भाग लिया था । जिसका परिणाम घोषित कर टाप-50 छात्र-छात्राओं को अंक के आधार पर इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने पुरस्कार से पुरस्कृत किया ।

वहीं प्रथम स्थान पर आनंद कुमार, द्वितीय रत्नेश कुमार व तृतीय सुरज कुमार रहे । आयोजक ध्रुप कुमार यादव, मनोज यादव, ज्योतिष राम, बबलू श्रीवास्तव, मुन्ना गिरि, रम्भू राम, सुनील प्रसाद, विनोद माँझी, संजीत, अवधेश, परमहंश, विमलेश, मनीष, संजय, गजेन्द्र, चंदन, ब्रिजकिशोर, बिट्टू, कालीदास, ऊत्तम, सलामूद्दीन थे