परसा(सारण)-मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित मानव शृंखला में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जायेगा।तन मन से मानव शृंखला को सफल बनाने में सहयोग प्रदन करने वाले कर्मियो को सम्मानित किया जायेगा।उक्त बातें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में मानव शृंखला की तैयारी को लेकर परसा दरियापुर तथा दिघवारा प्रखंड के सेक्टर पदाधिकारियो के साथ डीएम सुब्रत कुमार सेन एक समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा।बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित आगामी 19 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला के महत्व पर जानकारी दिया।तथा प्रखंडवार सेक्टर पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी कोरिनेटर से रुट वार लंबाई और उसमें शामिल होने वाले लोगो की संख्या के सम्बंध में एक एक कर जनकारी प्राप्त किया।सही जनकारी उपलब्ध नही कराने वाले कर्मियो को सदर एसडीओ और डीपीओ के साथ शनिवार को परसा उच्चतर विद्यालय में बैठक कर त्रुटि में सुधार करने का निर्देश संबधित पदाधिकारी को दिया।डीएम ने आम जनता से मानव शृंखला में भाग लेने का अपील किया।जबकि डीईओ अजय कुमार सिंह ने उपस्तिथ सभी शिक्षकों 19 जनवरी को विधार्थी के स्वेक्षा के अनुरूप एमडीएम बनवाने का निर्देश दिया।बैठक उपरांत उच्च विद्यालय परिसर में डीएम द्वारा एक फलदार पेड़ लगाकर जल जीवन हरियाली का संदेश दिया।

डीईओ अजय कुमार सिंह,डीपीओ बन्दना पांडेय, आईसीडीएस विनय कुमार सिंह, जिला परिणय प्रबंधक एडीएम जांच भरत भूषण प्रसाद,सोनपुर एसडीओ शम्भू शरण पांडेय, डीसीएलआर शिव रंजन, डीसीओ मो नेसार, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव प्रसाद सिंह, परसा बीडीओ रजत किशोर सिंह, परसा पीओ रंजीत ठाकुर, दरियापुर पीओ विनोद प्रभाकर, दिघवारा पीओ नदीम अहमद, दरियापुर बीडीओ जय राम, चौराशिय दिघवारा बीडीओ शशि प्रिय वर्मा, सीडीपीओ दिघवारा निकहत प्रवीण,दरियापुर सीडीपीओ निर्मला दास, परसा बीइओ निभा कुमारी, दरियापुर बीइओ हरि नाथ प्रसाद,प्राचार्य नासिर अहमद,जेएसएस अरविंद पासवान संजीव कुमार सिंह आदि उपस्तिथ थे।