
अखण्ड अष्टयाम को लेकर गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
तरैया(28.05.2019);प्रखंड के बगही हरखपुर गांव में 24 घंटे अखण्ड अष्टयाम के को लेकर मंगलवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।कलश यात्रा बगही हरखपुर गाँव से चंचलिया सोहागपुर घाट पर गयी। जहाँ श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर वैदिक मंत्रोचार के साथ जलभरी किया।फिर कलश में जल लेकर बगही हरखपुर गाँव पहुचे।जहाँ वैदिक मंत्रोचार के साथ हरे राम,हरे कृष्ण,कृष्णा-कृष्णा हरे -हरे का अखण्ड जाप का शुभारंभ किया गया।उक्त मौके पर राजमोहन राय ,लालदेव राय,कृष्णा राय ,मैनेजर राय ,कमलेश कुमार राय,वीरेंद्र कुमार राय,नागेंद्र कुमार राय, धीरज कुमार राय व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।




Recent Comments