
मंदिर में जाना बड़ी बात नही पर कोई घर को ही मंदिर बना ले ये सबसे बड़ी बात है:साधना सिंह
तरैया(28.05.2019);प्रखण्ड के खराटी मठ परिसर में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन प्रवचन के दौरान साध्वी साधना सिंह ने कहा कि मंदिर में जाना बड़ी बात नही है पर कोई घर को ही मंदिर बना ले ये सबसे बड़ी बात है।आज इस यज्ञ के माध्यम से आपका गाँव ही मंदिर बन गया है।भक्ति करने और संत की संगति में रहने से परम आनंद की प्राप्ति होती है।आपको जो बाजार घूमने में आनन्द प्राप्त होता है वह क्षणिक आनन्द है।सत्संग सुनने और भक्ति करने से स्थायी आनन्द की प्राप्ति होती है।
देवपुजा,संगतिकरण एवं दान इन तीनो से ही यज्ञ सम्पन्न होता है:विद्याभूषण जी महाराज
श्री रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन विधभूषण जी महाराज ने कहा कि देवपूजा,संगतिकरण एवं दान तीन विषय से ही यज्ञ सम्पन्न होता है।सबसे मुख्य संगतिकरण मतलब सबको साथ लेकर चलना।कमाई का सर्वग्रास करना पाप है।कमाई का दशांश धर्म मे दान करना चाहिए।आपके कमाई में माता-पिता सहित पशु-पक्षी सबका है।कमाई का सर्वग्रास करने वाला पाप को खाता है।और पाप करने से नारकीय यातनाओं को जीव भोगता है।इसलिए सतपात्र को दान देना चाहिए।सत्पात्र को दान देने से लक्ष्मी की वृद्धि होती है।लक्ष्मी की वृद्धि करने से वह जीव धर्म करता है।धर्म के द्वारा वह तीनो लोको को प्राप्त करता और अंत मे बैकुंठ को प्राप्त करता है।इसलिए धन सत्पात्र को दान देना चाहिए।दान नही देने वाला प्राणी दरिद्र होता है।तथा दरिद्र होने के कारण नाना प्रकार के पापों को करता है।पाप करने से वह पुनः पापी होता है।इसलिए सभी मजहबो में केवल हिन्दू धर्म मे ही नही बल्कि मुश्लिम,सिक्ख एवं ईसाई सभी धर्मों में दान करने की बात कही गयी है।तथा सभी धर्मों में दान की प्रणाली है।इसलिए सब लोगो के बिना दान का आध्यात्मिक क्रियाकलाप होने वाला नही है।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कुछ न कुछ दान करना चाहिए।
यज्ञ मंडप में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लग रही है भीड़
श्री रुद्र महायज्ञ के लिए बना पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस तपती गर्मी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ परिक्रमा के लिए लग रही है और पूजा अर्चना कर रहे है।यज्ञ संचालन करता श्री बाल कृष्ण अशुतोषाचार्य जी महाराज ने कहा कि यज्ञ के प्रभाव से आसपास का सारा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।उक्त मौके पर डीलर रणधीर सिंह,शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments