डोरीगंज मे हथियार का भय दिखा उदार संग माइक्रो क्रेडिट फाउन्डेशन के एजेंट से चार लाख की लूट

डोरीगंज (सारण) -:
“”””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद गरखा रोड मे हथियार का भय दिखा एवं मारपीट कर उदार संग माइक्रो क्रेडिट फाउन्डेशन के एजेंट से चार लाख रुपए एवं एक लैपटॉप लुट लेने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे उदार संग माइक्रो क्रेडिट फाउन्डेशन के एजेंट स्थानीय थाना क्षेत्र के मानुपुर मंझन गाँव निवासी मुन्ना कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि मै अपने एक साथी राजेश कुमार सिंह के साथ बाइक से परसा से फाउंडेशन का पैसा वसुली कर आ रहा था तभी चिरांद गरखा रोड मे रसलपुरा गाँव के पास चार लोग जवाहर राय , कुण्दन राय , भिखारी राय का तीसरा पुत्र एवं बिहारी राय का छोटा पुत्र सभी स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी है ने मेरे बाइक को रुकवाकर गाली गलौज करने लगे साथ ही मुझ पर रड से वार कर दिया एवं कट्टा मुझ पर तान कर मुझसे मेरा बैग जिसमे फाउन्डेशन का चार लाख रुपए एवं लैपटॉप था लुट कर फरार हो गए ।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments