कट्टे के बल पर जबरन एग्रीमेंट बनवाने का प्रयास,चार पर एफआईआर दर्ज
तरैया (सारण)
गलिमापुर गाँव मे पड़ोसी गाँव के कुछ लोगों द्वारा कट्टे के बल पर जबरन सादे कागज पर एग्रीमेंट बनवाने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में गलिमपुर निवासी नरेन्द्र किशोर शर्मा ने अपने पड़ोसी गाँव बगही के चार लोगों सहित आठ-दस अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।जिसमे दीनदयाल राय, लालबाबू राय, मुकेश कुमार यादव,अवधेश कुमार यादव सहित आठ-दस अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।पिड़ित का कहना है कि वह 19 दिसम्बर 2017 को अपने घर पर बैठा था तभी अभियुक्त गण आये और बोले कि तुम और तुम्हारा बीटा बहुत रुपया कमा लिया है।इतना कहते दीनदयाल राय मेरे कनपट्टी पर कट्टा साटा दिए और बोले कि जमीन के इस सादे एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करो।मना करने पर हल्ला होने लगा जब पड़ोसी दौड़कर आये तो वे लोग फायरिंग करते भाग गये।पिड़ित का आरोप है कि वह पूर्व में 17 फरवरी 2016 को अभियुक्तों को साढ़े सात कट्ठा जमीन बैनामा कर दिया है।फिर वे और जमीन का गलत एग्रीमेंट बनवाकर मेरी जमीन दखल करना चाहते है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।