Θ बेतिया – राष्ट्रीय आजाद मंच के द्वारा स्थानीय शहीद स्मारक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
आज दिनांक 05.06.2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच के द्वारा स्थानीय शहीद स्मारक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर प्रभारी सोनू कुमार चौबे ने किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय आजाद मंच पौधारोपण के लिए भी लोगों को जागरूक करेगा पुराने पेड़ों के संरक्षण का भी अभियान चलेगा गांव में अभी भी कई ऐसे पुराने पेड़ हैं जिनका बेहतर संरक्षण नहीं हो रहा है।
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण व पेड़ों का संरक्षण बेहद आवश्यक है वही जिला उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदि बिभाग प्रभारी दिपक कुशवाहा और जिला प्रभारी पीयूष कुमार मिश्रा ने बताया कि हर व्यक्ति को यह जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए असंतुलन के कारण ही प्राकृतिक आपदाएं हमारे सामने आ रही है जिसका जिम्मेदार हम खुद है इस अवसर पर सभी ने अपने आसपास पौधे लगाकर वह जागरूकता अभियान चलाकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेकर देश हित के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सूर्या रौनियार ने किया मौके पर जिला अध्यक्ष गोलू मिश्रा अंजनी वर्णवाल, कुणाल कुमार,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे॥




Recent Comments