Θ बेतिया – बगहा:– संकुल स्तरीय टीएलम सह विज्ञान मेला का हुआ आयोजन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
बच्चों को प्रभावशाली शिक्षण देने के लिए शिक्षक द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) का उपयोग किया जाता है जिससे शिक्षण रोचक व प्रभावशाली होता है। विभागीय आदेशानुसार संकुल संसाधन केंद्र पचरुखा बगहा 2 में टीएलएम सह विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया जिसमें संकुल के विद्यालयों ने भाग लेकर अपने अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का चार सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा अवलोकन कर प्रदर्शनी के आधार पर अंक प्रदान किया गया।
निर्णायक मंडल द्वारा प्राप्त अंक के आधार पर संकुल के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के तीन विद्यालयों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर चयनित किया गया। राo उo मध्य विद्यालय पचरुखा को बेहतर प्रदर्शन पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा विद्यालय के शिक्षक सुनिल कुमार को मेडल एवं पुरस्कार के साथ प्रशस्तिपत्र देते हुए सम्मानित किया गया। मध्य विद्यालय मदनपुर को द्वितीय एवं मध्य विद्यालय बेलहवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ एवं शिक्षक अभिषेक कुमार एवं नर्वदेश्वर पाण्डेय को मेडल, पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।


वहीं प्राथमिक विद्यालय में केरई बेरई को प्रथम, प्राo विo जरलहिया को द्वितीय एवं प्राo विo अमहट को तृतीय स्थान आने पर विद्यालय के शिक्षक क्रमशः विजय कुमार, नन्दु प्रसाद और अविनाश कुमार को मेडल, पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी में प्राथमिक विद्यालय जरलहिया, मदनपुर बाजारटोला, केरई-बेरई, अमहट,चमकीटोला, बेलहवा, पचरुखा भूलटोला, घूरौली, मध्य विद्यालय पचरुखा, मदनपुर, दरदरी, बेरई, नौरंगिया, बेलहवा के एक एक शिक्षक एवं चार विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
संकुल समन्वयक महेश काजी ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए प्रेरक व ज्ञानवर्धक बताया।




Recent Comments