कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

#परवेज अख्तर/सिवान,

नौतन( सिवान): थाना के पचलखी बाजार के समीप गुप्त सूचना के आधार में एक लोडेड कट्टा के साथ
एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा दिया। थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने बताया कि
गुप्त सूचना मिली कि किसी अापराधिक घटना को अंजाम देने हेतु कुछ अपराधी इकट्ठा है। तभी गुरुवार को छापामारी कर
नौतन पुलिस ने पचलखी के पास से मुफस्सिल थाना के धनौती मठ गांव के युवक आतिश कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया।
जब उसकी तलाशी ली गई तो कमर में लोडेड थ्री फीफटीन का देशी कट्टा और दो कारतूस भी बरामद कर लिया।