Θ बेतिया – नरकटियागंज :– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाई स्कूल चौक, शहीद चौक पर भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कॉलेज उपाध्यक्ष विकाश ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक एवं कर्मचारियों के मिलीभगत के कारण प्रत्येक वर्ष परीक्षा परिणाम धांधली कर छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग प्रमोटेड कर दिया जाता है जिससे छात्रों से कर्मचारी मोटी राशि का उगाही करते हैं,उन्होंने कहा कि खासकर पश्चिम चंपारण के हजारों छात्र एवं छात्राओं का परीक्षा फल प्रमोटेड एवं पेंडिंग है। इन सब का जिम्मेदार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरके मंडल एवं परीक्षा नियंत्रक हैं।

नगर कार्यालय मंत्री मिंकू श्रीवास्तव ने कहा कि बहुत से ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनका ऑनर्स किसी और विषय है जबकि उनका रिजल्ट किसी और विषय में आ गया है। पूरा परीक्षा विभाग भ्रष्टाचार में डूब गया है। हजारों छात्रों के भविष्य के साथ विश्वविद्यालय खिलवाड़ कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की लाचारी एवं दलालों की बढ़ती सक्रियता के कारण सभी परीक्षा परिणाम में भारी संख्या में रिजल्ट पेंडिंग कर दिया जाता है उसमें सुधार के नाम पर छात्रों का आर्थिक शोषण किया जाता है। बड़े पैमाने पर छात्रों से पैसों का दोहन किया जाता हैं।

सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को स्वयं सुधरवाने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने ने कहा कि पेंडिंग रिजल्ट को सुधार कर जल्द से जल्द दोबारा रिजल्ट जारी किया जाए। साथ ही जल्द से जल्द टीआर महाविद्यालय में भेजा जाए ताकि छात्र अपना रिज़ल्ट देख सके। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत मौर्य, नगर मंत्री आशीष ठाकुर, नगर सह मंत्री अंकित तिवारी,कॉलेज अध्यक्ष आशीष कुमार,कॉलेज मंत्री उदित मिश्रा आलम,अजित कुमार,अजित यादव,रविरंजन मिश्रा आदि ने भी अपने विचार रखें