मढ़ौरा(सारण)। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है l इस सरकार में युवा हतास तो किसान परेशान है l उक्त बातें रविवार को मढ़ौरा के पोझी भुवालपुर में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कही। उन्होंने बिहार सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने अब शिक्षकों की ड्यूटी पाठशाला से मधुशाला में कर दी है। वही बिहार में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल हो चुकी है इसे खुद नीतीश जी ने ही स्वीकार कर लिया है l तेजस्वी यादव ने कहा कि शराब की निगरानी में शिक्षकों का लगाना बिना सिर पैर का फैसला है, शिक्षको के जिम्मे पहले से ही बहुत से काम सरकार ने दे रखा है अब शिक्षको को पढ़ना छोड़कर अन्य सभी काम करना है जो बेतुका बात है। बिहार के बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। सरकार को इसकी चिंता नही है विद्यालय की व्यवस्था तथा शिक्षा की गुणवत्ता में जिस सरकार को सुधार करना चाहिए था  वह सरकार शिक्षको शराब बंदी अभियान में लगा रही यह हास्यपद है l नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उक्त बातें मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय के पैतृक गांव पोझी भुवालपुर आवास पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में कही l देर संध्या पहुचे तेजस्वी यादव विधायक जितेंद्र राय के दादा देवशरण राय की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्क्त करते हुए उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिया l इसके बाद असहायों के बीच कंबल वितरण किया l इस अवसर पर पुर्व एमएलसी रघुवंश प्रसाद,  जिला प्रवक्ता हरेलाल यादव सिपाही लाल महतो, मुख्य पार्षद ललन राय, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश राय, शोभी राय मुखिया ललित राय, विष्णु गुप्ता,मुखिया प्रतिनिधि रणधीर कुमार, कमलेश प्रसाद,बीडीसी प्रतिनिधि सुरेन्द्र राय,मनोहर राय, धनंजय कुमार, विष्णु गुप्ता, उपेन्द्र मांझी, बटलू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे
-/-