सारण :तरैया में 14 किलोमीटर लंबी बनी श्रृंखला बेटियो ने उत्साह के साथ लिया मानव श्रृंखला में हिस्सा
#बाल विवाह और दहेज उन्मूलन के लिए लोगो को किया जागरूक
    #रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट 

तरैया।21.01.2018 
बाल विवाह और दहेज उन्मूलन के उत्साह के आगे बेटियो के समक्ष ठंढ का कोई असर नही पड़ा,तरैया के सड़को पर दो घंटे पूर्व ही छात्राओ का एक लंबी कतार खड़ा हो गया।और 14 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला छात्र-छात्राओं ने बनायी।मानव श्रृंखला में सरकारी विद्यालयों सहित निजी विधालयो के छात्र-छात्रा ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मानव श्रृंखला को सफल बनाया।कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गवन्द्री,मध्य विद्यालय डुमरी,तरैया कन्या,तरैया बालक,गलिमापुर, हरखपुरा,डेवढ़ी,भागवतपुर आदि सहित शिव एकेडमी रामकोला,न्यू एस. एस. पब्लिक स्कूल उसरी चाँदपुरा आदि निजी विधालयो के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।डीलर रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने मानव श्रृंखला में भाग लिया।डॉ. श्रीनाथ प्रसाद के नेतृत्व में स्वथ्य कर्मियों ने भी मानव श्रृंखला में भाग लिया।बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मानव श्रृंखला में 31500 लोगो ने पूरी उत्साह के साथ भाग लिया।और तरैया में मानव श्रृंखला पूर्णतः सफल रहा।

*बीडीओ -एसडीओ ने किया मुनिटिंरिंग,105 सेक्टरों में बाटा था तरैया*
मानव श्रृंखला के लिए तरैया को 105 सेक्टरों में बाटा गया था।जिसको सफल बनाने के लिए छः सुपर जोनल पदाधिकारी और 14 जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गयी थी।एसडीओ संजय कुमार सिंह,एसडीपीओ अशोक कुमार,डीसीएलआर सुनील कुमार,बीडीओ राकेश कुमार सिंह,सीओ वीरेन्द्र मोहन,बीईओ अशोक कुमार,बीएओ भृगुनाथ सिंह आदि पदाधिकारियो ने मानव श्रृंखला का मुनिटिरिंग किया।
 *जदयू और बीजेपी करकयकर्ताओ ने भी लिया हिस्सा*
जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जदयू नेता सुशील कुमार सिंह,जिला परिषद श्रीभगवान गुप्ता,पूर्व विधायक जनक सिंह आदि ने अपने समर्थकों के साथ मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया।
*मानव श्रृंखला पूर्णतः फेल:विधायक*
राजद विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने बताया कि शराब बंदी में आम जनता बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।लेकिन ये नीतीश कुमार  से अब आम जनता त्रस्त है।जिस कारण आम जनता ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा नही लिया जिस कारण मानव श्रृंखला तरैया में फेल हो गया।राजद प्रखण्ड अध्यक्ष वीरबहादुर राय और राजद नेता विजय कुमार यादव ने कहा कि मानव श्रृंखला पूर्णतः फेल है।
*बीजेपी और जदयू ने कहा मानव श्रृंखला पूर्णतः सफल*
जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की बाल-विवाह और दहेज उन्मूलन के पक्ष में आम जनता आगे आयी है।और खासकर नई पीढ़ी के युवतियां ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तरैया में मानव श्रृंखला पूर्णतः सफल है।पूर्व बीजेपी विधायक जनक सिंह ने भी मानव श्रृंखला को तरैया में सफल बताया।