Θ बेतिया – एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

आज एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथी पर एम.जे. के. कॉलेज में उनके फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।
प्रो आरके चौधरी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोकर एक नयी ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त करने के लिये ऐसे संविधान का निर्माण किया जो विश्व के लिये मिसाल बन गया। बाबा साहेब केवल दलितों के नेता नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के नेता थे। देश की सेवा के लिए भारत बाबासाहेब का हमेशा आभारी रहेगा।आज अभाविप सामाजिक समरसता दिवस के रूप में उन्हें मनाती है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक यादव ने कहा कि हमारा देश हमेशा संविधान निर्माता आंबेडकर का आभारी रहेगा। उनका ज्ञान हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने हाशिए पर रहे लोगों के लिए कार्य किया और एक जातिहीन समाज बनाने के लिए प्रयास किया।नगर मंत्री साहेब लाल शर्मा ने कहा कि हम समानाधिकारवादी समाज की स्थापना कर और सार्वजनिक जीवन में मूल्यों और नैतिकता को बनाए रखकर बाबा साहेबजी को वास्तविक श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।कॉलेज अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव और सह मंत्री प्रियांशु ने कहा कि बाबा साहेब ने छुआ-छूत और जातिवाद के खात्‍मे के लिए खूब आंदोलन किए।पूर्व नगर मंत्री चन्दन सैनी ने कहा कि उन्‍होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्‍थान के लिए न्‍योछावर कर दिया। डॉ. अंबेडकर ने देश को नई राह दिखाई। मौके पर कॉलेज मंत्री विनायक,संजय यादव,रोहित कुमार,सोनू कुमार,राहुल कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे॥