बेतिया – बगहा :-भालू के हमले में एक महिला बुरी तरह जख्मी
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा प•च:- वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के जंगल से भटके भालुओ का समूह एक बार फिर रिहायशी क्षेत्रो के सरेहो और वनवर्ती गांवो मे घुसकर आंतक मचाने लगे है। इस दौरान बुधवार की सुबह वाल्मीकिनगर थाना के संतपुर घोटहवा टोला निवासी स्वर्गीय पुरन महतो की पत्नी जानकी देवी उम्र – 55 वर्ष सरेह मे चहलकदमी कर रहे भालु के हमला मे आकर बुरी तरह जख्मी हो गई । वह महिला बकरी चराने सरेह मे गयी थी। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगो मे दहशत फैल गया है। तथा लोग अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर रतजगा करने लगे है। इस घटना की जानकारी देते हुए संतपुर के इको विकास समिति के अध्यक्ष केदार काजी ने बताया कि पिछले कई दिनों से भालुओं का समूह सरेह के गन्ने के खेत मे डेरा डालकर चहलकदमी कर रहे है। घायल महिला का ईलाज के लिए वाल्मीकिनगर अस्पताल मे भेजा गया है। इधर वन प्रमण्डल दो के सहायक वन संरक्षक सह वाल्मीकिनगर वनक्षेत्र अधिकारी रमेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। तथा पीडि़त महिला के द्वारा आवेदन मिलने पर सहायता दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई होगी।




Recent Comments