लौरिया संवाददाता प्रफुल्ल तिवारी की रिपोर्ट :-
मामला है लौरिया- गोनौली ग्रामीण पथ में स्थित शेखटोली पुल का जो विगत 30 वर्षो से क्षतिग्रस्त है जिसपर आए दिन कोई न कोई घटना घट जा रही है और आज तक कीसी भी सरकार या नेता की नजर इसपर नही पड़ी, गुरूवार 4 मई की रात पुल मे बाइक गीर जाने एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिससे आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की सुबह एन एच 28B को जाम कर दिया जिसमे बहुत देर बाद स्थानीय B D O व थाना प्रभारी समेत कुछ पुलिस वाले आए और लोगों की मांग को नजरअंदाज करते हुए लोगो को मारपीट कर और धमका कर जाम हटवा दिया, जिससे लोगों मे काफी निराशा और सरकार तथा प्रशासन के प्रति नाराजगी है |





Recent Comments