
मशरक(सारण) : वुधवार को मशरक प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के वार्ड सदस्यों की बैठक बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वार्ड सदस्यों के अधिकारों सहित कई बदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सात निश्चय के तहत चलने वाली योजनाओं में वार्ड सदस्यों की नई भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए मुखिया पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि विकास कार्य के लिए प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है, धैर्य रखें राशि स्थानांतरित हो गई है लगभग एक महीना में सभी पंचायत में विकास कार्य शुरू हो जाएगा। बीडीओ ने बाल विवाह, दहेज प्रथा का विरोध व नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता फैलाने की अपील की।और 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला की सफलता के लिए आपका सहयोग जोरदार तरीके से रहे।




Recent Comments