रिविलगंज(सारण):

रिविलगंज में रविवार की शाम आई आंधी ,पानी एवं ओलावृस्टी ने आम जन जीवन को कफी नुकसान पहुंचाया है। सैकड़ों घर के दिवारे एवं झोपड़ियों एवं करकटनुमा घर, बिजली के पोल सड़क पर गिर गया है। जिससे कई सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया है। बिजली आपूर्ति भी पुरी तरह गुल हो गई है। जिससे पुरा क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ गई है । किसानों के खेत-खलिहान में रखे गए गेहूँ के बोझा, अनाज एवं भूसा का भी काफी नुकसान हुआ है। इस आफत की आंधी ने सभी लोगो को मुश्किल में डाल दिया है। प्रखंड अन्तर्गत तिवारी टोला गाँव में निरमल राम, मदन राम, अखिलेश्वर तिवारी भादपा नई बस्ती के बच्चा लाल चौधरी, गड्ड चौधरी, साधू चौधरी, बिठल चौधरी, सुदामा चौधरी आदि के झोपडीनुमा घर आंधी में उजर गया है। वहीं सेमरिया वार्ड नंबर -03 के भरत महतो के 18वर्षीय लड़का मिथिलेश महतो के पैर पर बिजली के पोल गिरने से दोनों पैर टुट गया है। सबसे ज्यादा आम के पेड़ों पे लगे टिकोले को नुकसान हुआ है। डाली सहित आम के मंजर एवं टिकोला जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गया है। चारो तरफ लोग पड़ेशानी में है। बिन मौसम बरसात से काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल बिजली नहीं आई है।