सारण :मढ़ौरा नगर के वार्ड 08 में नल जल योजना की हुई शुरुआत

मढ़ौरा /सारण
नगर के वार्ड 8 में दलित बस्ती में शुक्रवार को करीब 25 लाख की लागत से नल जल योजना की शुरुआत की गई।मढ़ौरा मुख्य बाजार के पास करीब 500 घरों मे शुद्द नल का जल उपलब्घ कराने के उद्देश्य से
इस योजना की शुरुआत किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद सालू सिंह ने कहा कि योजना को जल्दी पुरा करवाया जायेगा । योजना का शुभारंभ वार्ड पार्षद प्रतिनिधी युवराज भास्कर ने नारियल तोड़कर किया । इस अवसर पर भानू प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह मुकेश, प्रो. रामबाबू सिंह, गोलू सिंह, अरविन्द सिंह , सोनू सिंह आदि उपस्थित थे ।