34 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गये विश्वमित्र व आर्यावर्त के संपादक रहे स्व0 विश्वनाथ सिंह
डोरीगंज ( छपरा ) : लोकप्रिय दैनिक हिन्दी समाचार पत्र विश्वमित्र व आर्यावर्त के संपादक रहे स्व0 विश्वनाथ सिंह की 34 वी पुण्यतिथि रविवार को उनके पैतृक आवास घेघटा गाँव मे समारोह पूर्वक मनायी गयी ।
इस अवसर पर सर्व प्रथम आगत अतिथियों के द्वारा स्व श्री सिंह के फोटो चित्र पर पुष्प मालाएँ चढा श्रदा सुमन अर्पित किए गए इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की सराहना करते हुए वक्ताओ ने उन्हे एक दक्ष कलमकार के साथ समाज के प्रति गहरी सोच रखने वाले अति संवेदनशील व्यक्ति बताया जिनकी कलम की धार हमेशा समाजिक उत्थान के लिए संघर्षरत रही ।
इस मौके पर स्व0 श्री सिंह के प्रपौत्र प्रभाष रंजन ने बताया कि यह एक संयोग ही है कि उनका जन्म 3 फरवरी को हुआ था और मृत्यु भी 3 फरवरी को ही हुई थी ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से स्व सिंह के पौत्र पत्रकार प्रभाष रंजन , मनीष रंजन , विश्वरंजन , प्रतीक रंजन , पत्रकार ग्रीन सिंह , इंदुभुषण सिंह , शिक्षिका अनामिका सिंह , राजेश सिंह , मनुप्रताप सिंह , सोनी सिंह , पत्रकार जितेन्द्र कुमार ,बब्लु सिंह सत्येन्द्र नारायण सिंह दिलीप पाण्डेय आदि समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।