पं. महेंद्र मिश्र क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बलिया ने जनता बाजार को 19 रनों से हराया
# टूर्नामेंट में दस टीमें ले रही हैं हिस्सा
छपरा : राजपूताना क्रिकेट क्लब नूरनगर कांही के तत्वावधान में आयोजित पं.महेंद्र मिश्र क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में रविवार को बलिया ने जनता बाजार को 19 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।टास जीतकर जनता बाजार ने पहले बलिया को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 190 रन बनाए।जिसमें मनीष ने शानदार नाबाद 70 रन बनाए।जबाबी पारी खेलते हुए जनता बाजार की टीम ने 16 वें ओवर में ही 171 रन बनाकर आल आउट हो गई। बलिया के मनीष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।इससे पूर्व भाजपा के वरीय नेता एवं महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र स्वामी, युवा नेता कुंदन सिंह, मुखिया राजेश कुमार मिश्र, रामनाथ मिश्र, राठौर नितांत ने परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस मौके पर जितेंद्र स्वामी ने कहा कि आप मुझे जब खोजेगें तो मैं हाजिर रहूंगा।मैं आप लोगों के सुख दुख के साथ रहा हूं।और रहूगां। टूर्नामेंट में जिले तथा बाहर की दस टीमें हिस्सा ले रही हैं।मैच को देखने के लिए आसपास के गांवों के युवाओं की भीड़ उमड़ी थी।मैच के आयोजन में सुधांषु सिंह, तरुण कुमार सिंह, आकाश सिंह, मनीष कुमार गिरी , अमीत कुमार सिंह के साथ – साथ मां यूथ आर्गेनाइजेशन के सदस्य भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।