30 जून तक पठन-पाठन स्थगित करने की मांग

#परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जिले में भीषण गर्मी व तापमान के बढ़ते प्रभाव को लेकर प्रारंभिक विद्यालय का पठन-पाठन वर्ग 1 से 8 तक स्थगित रखा जाए। वहीं जिला प्रवक्ता राजकपूर ने बताया कि बहुत सारे जिले इस दौरान गर्मी के रुख को लेकर पठन पाठन 30 जून तक स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया गया हैं। इसकी जरुरत सिवान में भी महसूस किया जा रहा है।
……………………………………….