
सीवान (02 सितंबर):सीवान शहर के महादेवा रोड , मालवीय नगर स्थित द सक्सेस मिरर कोचिंग संस्थान के प्रांगण में स्थापित लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय में जन्माष्टमी के दिन रविवार से संगीत की कक्षाएं विधिवत् शुभारंभ हो गया । गौरतलब हो कि उक्त महावीर में प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से संबद्ध संगीत शिक्षक राघव जी राय व मुरारी सिंह के द्वारा छात्र – छात्राओं को संगीत की विभिन्न आयामों की शिक्षा दी जाएगी ।
बता दे कि पिछले दिनों लाता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत संपर्क प्रमुख प्रोफेसर रविन्द्र पाठक ने किया था । महाविद्यालय के संचालन समिति के सदस्य अमित कुमार सिंह व सुबोध कुमार ने बताया कि इस संगीत महाविद्यालय के माध्यम से भारतीय संस्कृति की प्राचीन संगीत विधा को युवा युवतियों को सिखाने का प्रयास किया जा रहा है। बांसुरी, तबला , हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्रों के माध्यम से व लड़कियों और लड़कों को अलग-अलग नृत्य शिक्षक शिक्षिकाओं के माध्यम से नृत्य का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।




Recent Comments