मधेपुरा (चौसा ):-पंसस संजय कुमार ने मृतक के अग्निदाह संस्कार के लिए 1100 सौ रुपया देकर शोक संतप्त परिवार को दिया सहारा
👈कुंजबिहारी शास्त्री” दैनिक खोज खबर” मधेपुरा👉
चौसा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पैना, वार्ड नंबर पांच बिंदेश्वरी साह का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया। मृतक बिंदेश्वरी साह लगभग 65 वर्ष के थे।
प्राप्त सूत्रों के मुताबिक मृत्यु की खबर मिलते ही पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र पांच के संजय कुमार पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं संवेदना व्यक्त की ।श्री कुमार ने मृतक श्री साह के पुत्र विजय साह को अग्निदाह के लिए 1100 रुपया देकर परिवार को बिपत्ति की इस घड़ी में ढाढस बांधते हुए कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में ईश्वर आप सबों को हिम्मत दे। और आपके परिवार के अन्य सदस्य खुश होकर जीवन को व्यतीत करें। श्री संजय कुमार पंचायत समिति सदस्य के द्वारा तत्काल दिए गए अग्निदाह के लिए रुपया से शवदाह व्यवस्था की गई ।इस मौके पर ओपी साह लुखो साह ,मानिकचंद भगत, दयाशंकर साह एवं शंकर साह उपस्थित थे।




Recent Comments