बलिया मे विदेश नौकरी दिलाने के नाम पर सैकडों युवकों से करोड़ों की ठगी 
सीयर के चौकी प्रभारी ने जालसाज सरगना को दबोचा: 94 पासपोर्ट बरामद 
शीतल प्रसाद गुप्ता
Edited by azad nab
बलिया (यूपी) 16 जुलाई। जिले की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के कुशल निर्देशन मे आज सीयर के चौकीप्रभारी ने विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर ग्रामीण अंचल के सैकड़ों युवको से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक जालसाज गिरोह के मुख्य सरगना को दबोच कर गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किया है।पकड़े गए जालसाज के ठिकाने पर छापेमारी कर ठगी के शिकार बेरोजगारों के 94 पासपोर्ट भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।कबूतरबाजी मे गिरफ्तार जालसाज गिरोह का सरगना के पास से बाइस हजार आठ सौ रूपये नकद, ठगी के शिकार 94 बेरोजगार युवको के पासपोर्ट व अन्य कागजात भी पुलिस टीम ने बरामद कर लिया ।
बताया जाता है कि उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सीयर पुलिस चौकी के प्रभारी इंचार्ज प्रेमकुमार उपाध्याय से ग्रामीण अंचल के ठगी का शिकार हुए कुछ लोगो ने इसकी शिकायत की जिसपर  चौकी प्रभारी ने उसे गम्भीरता से लेते हुए तत्काल इसकी जानकारी उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती को दिया।कुछ ही देर बाद उभांव थाना पर एक-एक कर करीब सैकड़ों युवक इकट्ठा हो गए और अपनी ठगी के शिकार होने कि आरोप की फरियाद थाना प्रभारी निरीक्षक व सीयर चौकी प्रभारी से किए।सीयर के चौकी प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक ने ठगी के शिकार बेरोजगार युवको को उन्हे न्याय दिलाने का भरोसा देकर कबूतरबाजी के इस स्थिति की गहराई से छानबीन कर संयुक्त रूप से ठगी के शिकार हुए भुक्तभोगीयों के आरोप पर विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया और जालसाज गिरोहके सरगना को गिरफ्तार करनेके लिए एक योजना बनाई।जिस पर सीयर के चौकीप्रभारी प्रेमकुमार उपाध्याय, वरिष्ठ एसआई चन्द्रशेखर सिंह,का0दिनेश कुमार यादव ,का0आकिब जावेद,कांस्टेबल लालमोहन शास्त्री, हेड,का 0सन्तोष कुमार राय एक सशक्त टीम बनाकर आज शनिवार को बिल्थरारोड के पशुहारी मार्ग स्थित मण्डी समिति के पास जालसाजो के बनाये गये दफ्तर न्यू गल्फ स्टार टेस्ट एण्ड ट्रेनिंग सेंटर पर आकस्मिक छापामारी की।पुलिस के छापे की दौरान जालसाज गिरोह के दो सदस्य पुलिस को देखते ही भाग निकले किन्तु हुलिया के आधार पर गिरोह के मुख्य सरगना कौशल कुमार सिंह उर्फ अशोककुमार सिंह को पुलिस ने दबोच कर पकड़ने मे सफलता हासिल कर लिया।पकड़े गए गिरोह के सरगना ने पहले तो पुलिस को चकमा देने की कोशिश की किन्तु अपने को पुलिस से घिरतादेख पुलिस को मोटी रकम देने का लालच दिखाई, किन्तु पुलिस ने उसके किसी बहकावे मे नही आई उससे कड़ाई के साथ पूछताछ की तो वह गिरोह का सरगना होना स्वीकार किया।
जानकार सूत्रो के अनुसार पता चला है कि ग्रामीण अंचल के युवकों को विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वीजा, व फर्जी एयर टिकट उपलब्ध कराकर उनसे लगभग दो करोड़ रूपये की ठगी करने वाले गैंग का सरगना को गिरफ्तार करने के लिए नाटकीय अदा सीयर चौकी के प्रभारी इंचार्ज प्रेम कुमार उपाध्याय को करनी पड़ी तब उन्हे सफलता हासिल हुई है।गिरफ्तार जालसाज करीब 151 ग्रामीण अंचल के युवको को विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के नाम पर अनपढ़ बेरोजगार युवकों से धोखाधडी कर फर्जी ज्वाइंनिग लेटर,फर्जी एयर टिकट व फर्जी वीजा जॉर्जिया, दुबई,एशिया आदि देशों का बनाते हुए लगभग दो करोड़ से अधिक रूपये हडप लिया, और पैसा मांगने पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दे रहा था ।
उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक ने “दैनिक खोज खबर ” को बताया कि कबूतरबाजी के मास्टर माइंड व जालसाज गिरोह का सरगना कौशल कुमार सिंह के विरूद्व उभांव थाना मे मु0अ0स0-833/17भा0द0वि0 की धारा-419, 420,467,468, 406, 504,506,धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कर किया गया है।उसके आधार पर आज शनिवार को पुलिस टीम ने जालसाज गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस सूत्रो के अनुसार पता चला है कि मुख्य अभियुक्त कौशल कुमार सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह बलिया जिले के ग्राम- इब्राहिम पट्टी,थाना भीमपुरा, व हालमुकाम,ग्राम- जजला, थाना-नगरा क्षेत्र का रहने वाला है।जो भोले-भाले युवकों को विदेश में नौकरी लगाना, डॉलर कमाने का झांसा देते हुए विभिन्न तिथियों पर ठगी कर मौका देखकर फरार हो गया था। सैकडों लोगों के पासपोर्ट अपने पास रखते हुए था और पैसों की मांग कर रहा था।सीयर पुलिस चौकी के प्रभारी इंचार्ज पी0के0 उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार जालसाज गिरोह के सरगना कौशलकुमार सिंह ने इलाहाबाद बैंक की शाखा बिल्थरारोड मे खाता खोलरखा था।उसके सेविंग अकाउंट संख्या-50260913567 मे ठगी के चार लाख रुपए बैंक बैलेंस है।उन्होने यह भी बताया कि उक्त बैंक धनराशि को पुलिस कार्रवाई मे सीज कर दी गई है। चौकी इंचार्ज ने गिरोह मे शामिल अन्य फरार अभियुक्तो को भी शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया।
स्मरण रहे कि ठगी का शिकार लोगो के फरियाद पर इस गैंग को पकडने के लिए सीयर चौकी के प्रभारी प्रेमकुमार उपाध्याय व उनकी टीम मैदान में उतरते ही जांच के दौरान उन्हे पता चला कि कौशिक कुमार सिंह पुत्र राम प्रवेश सिंह भागने की तैयारी में है जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।उभांवपुलिस ने अपराह्न गिरफ्तार जालसाज को जेल भेज दिया ।