
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बीआरसी परिसर में रविवार को 18 से 44 साल के लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन देने की शुरुआत की गई। लगातार वैक्सीनेशन की प्रकिया चल रही है पर रविवार को 500 लोगों के वैक्सीन देने के स्लाट बुक होने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैक्सीन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह नजर आया, यही वजह है कि युवा वर्ग महिला पुरुष सुबह से ही लाईन में लग गए। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती नजर आई।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि बीआरसी भवन गेट से काफी दूर तक लाइन लगी हुई है, लेकिन इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। हॉल के अंदर कार्यपालक सहायक की ड्यूटी लगाई गई है पर ड्यूटी पर मौजूद आपरेटर के नही पहुंचने से दो काउंटर पर ही रजिस्ट्रेशन की पुष्टी की जा रही थी जिससे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं को उपस्थित एएनएम की ओर से कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के बाद लोगों को आधे घंटे तक विद्यालय हॉल में ही सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया गया। प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश की निगरानी में वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई।

18 प्लस वैक्सीनेशन: रविवार को 428 युवाओं ने ली कोरोना की वैक्सीन
मशरक प्रखंड के बीआरसी परिसर में रविवार को 428 युवाओं ने कोरोना वैक्सीन लिया। कोरोना से लड़ने को लेकर सुरक्षा कवच लेने वाले युवाओं ने अपनी दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। सरकारी आदेश के बाद रविवार को 18 वर्ष से 44 वर्ष के 428 युवाओं को कोरोना टीकाकरण दिया गया। मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश ने बताया कि 18 प्लस के युवाओं को वैक्सीनेशन कार्य करने के लिए जिले से मिले 500 टारगेट में 428 लोगों को वैक्सीन दिया गया जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्यपालक सहायक और वैक्सीन देने के लिए महिला एएनएम और जीएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। वैक्सिंन देने के बाद सभी को आधे घंटे के इंतेज़ार के बाद घर जाने दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने निवेदन किया कि सभी लोग अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लें और कोशिश करे कि आपके आसपास वैसे लोग हो जो असहाय कमजोर वर्ग के हो उनका रजिस्ट्रेशन कराकर स्लाट बुक कराकर वैक्सीनेशन सेन्टर पर लाकर वैक्सीन दिलवाने में मदद करें। बुक करने के लिए https://selfregistration.cowin.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। या आरोग्य सेतू ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन टीकाकरण के 24 घंटे पहले अपने घर से करेगें। उसके बाद माेबाइल पर मैसेज आने के बाद चयनित जगह पर जाकर वैक्सीन जरूर लें।




Recent Comments