मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के रेपुरा में पुलिस ने छापामारी कर एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार व्यक्ति रेपुरा निवासी तपेश्वर महतो का पुत्र विजय महतो बताया गया है । मामले में एएसआई प्रवीण कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि बुधवार को गश्ती के दौरान उन्हें उक्त व्यक्ति के द्वारा शराब बिक्री करने की सूचना मिली थी ।सूचना पर जब वे गश्ती दल के साथ रेपुरा पहुंचे तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा ।पुलिस बल ने उसे पकड़कर उसके झोपड़ी की तलाशी ली तो एक गैलन में 15 लीटर देसी शराब की बरामदगी हुई ।




Recent Comments