मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के पियरपुरवां में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में अशर्फी बैठा नामक एक वृद्ध जख्मी हो गए । मामले में जख्मी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उसी गांव के विनय बैठा और उनकी पत्नी रीता देवी को आरोपित किया है। प्राथमिकी में कहा है कि दोनों उनके शरीर पर फूस का बोझा फेंक दिए । मना करने पर दोनों ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट की इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए ।उन्हें बचाने जब उनकी पत्नी देवरति देवी और पतोहू राजांति देवी पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज की और बाद में दोनों धमकी देते हुए चले गए ।