• मढ़ौरा सोनारपट्टी में मुख्य पथ पर स्थित जर्जर नाला गर्मी के दिनों में भी बहता है गंदा पानी

मढ़ौरा(सारण) । नगर पंचायत के सोनारपट्टी में सड़क के किनारे जर्जर नाले के निर्माण की मांग कई महीनों से करने के बावजूद जब नगर पंचायत कार्यालय की अधिकारियों ने अनसुना कर दिया तो नगर वासी ने नाले का निर्माण स्वयं के चंदा की राशि और श्रमदान से शुरू कर दिया। नाले के निर्माण में खुद के साथ कई श्रमिक भी काम में जुटे हुए हैं। तीन चार घरों के सामने करीब 50-60 फीट पक्के नाले का निर्माण यहा के लोगो ने शुरू किया है। मेन रोड के पूर्वी छोड़ में बनाए जा रहे नाले से यहा सालों भर रहने वाले जल जमाव से दुकानदारों और ग्राहकों को निजात मिल जाएगा। यह क्षेत्र नगर पंचायत में है। यहा के लोग नगर पंचायत कार्यालय को कई बार आवेदन देकर नाला निर्माण की माग की थी। नगर पंचायत प्रशासन से निराश व विवश होकर यहा के लोगों ने चंदे व श्रमदान से नाला निर्माण करने की ठानी। अमित सोनी, भोला सोनी, सुधीर कुमार,रोहित कुमार, अमन कुमार आदि ने नाला निर्माण में योगदान दे रहे हैं। आस पास के लोग इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। वहीं यह कार्य सरकारी स्तर से नहीं हो पाने और जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा को ले कर यहा के लोगों में नाराजगी भी है।




Recent Comments