
पटना(अनूप नारायण सिंह) : 11 दवसीय आम्रपाली रगं महोत्सव “सोमवार को , अमेलफी ग्रांड होटल , बेली रोड में 11 दवसीय आम्रपाली रगं महोत्सव “National Theater Festival” के विस्तृत सूचनार्थ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था।
प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए माननीय डॉक्टर संजय उपाध्याय ने यह बताया की मुज़फ्फरपुर जिले में राष्ट्रीय रंग लोक की तरफ़ से आगामी 23 जनवरी से 2 फरवरी तक 11 दिवसीय आम्रपाली रंग महोत्सव का आयोजन जिला स्कूल मैदान में किया जाएगा। मुज़फ्फरपुर शहर के इतिहास में इतने लंबे समय तक चलने वाले नाट्य समारोह जिसमें क्लासिकल, फॉल्क नृत्य, नुक्कड़ नाटक आदि हर प्रकार के कला का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए माननीय डॉक्टर संजय उपाध्याय ने बताया कि इस रंग महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए देश की विभिन्न नाट्य संस्थानों की ओर से प्रस्तुति की जाएगी। फ़िल्म और थिएटर जगत के कई नामी चेहरों द्वारा इस महोत्सव में शिरकत करने की स्वीकृति दी गई है। मंत्री जी ने शहरवासियों से इस ऐतिहासिक अयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से मुज़फ्फरपुर संस्कृति के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बना सकेगा।
माननीय डॉक्टर संजय उपाध्याय ने कहा कि शहर में यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रीय रंग लोक की ओर से आयोजित महोत्सव में देश ही नहीं विदेशों में अपनी ख्याति अर्जित करने वाले कलाकार उपस्थित होंगे। महोत्सव के दौरान कत्थक नृत्य, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा। मंत्री ने कहा कि जिस समाज में कला व संस्कृति की गतिविधियां निरंतर होती रहती हैं, उस समाज का विकास दोगुनी गति से होता है तथा अनुशासन मजबूत होता है। आयोजन में पूर्ण शक्ति लगाने की बात कहते हुए उन्होंने आम लोगो से अपील सहयोग की अपील की। मंच संचालन सुमन वृक्ष ने किया।
ये नाटक होंगे प्रस्तुत
तिथि नाटक
23 जनवरी बिदेसिया
24 जनवरी श्राद्ध
25 जनवरी ऑक्समैन
26 जनवरी इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर
27 जनवरी मांस का रुदन
तिथि नाटक
28 जनवरी हम तो ऐसे ही हैं
29 जनवरी कांजी हाउस
30 जनवरी निराला
31 जनवरी जिसने लाहौर नहीं देख्या
01 फरवरी मलाह टोली
02 फरवरी मैं बोघ नहीं भविष्य हूं
आम्रपाली रगं महोत्सव “National Theater Festival” का आयोजन राष्टीय रंग लोक और नेक्स्ट जेन एडवरटाइजिंग कंसल्टेंसी के द्वारा किया जा रहा है.
इस मेगा कला संस्कृति के संगम में व्यपार मेला सह फ़ूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा ताकि आम्रपाली रंग महोत्सव में कला, संस्कृति के साथ साथ शिल्प फैशन, विभिन्न भोजन और कई तरह के व्यापार को बढ़ावा दिया जा सकें । यह कला संस्कृति संगम प्रदर्शनी विभिन तरह के उत्पादों का एक ही मंच के तहत विस्तृत प्रदर्शनी का प्लेटफार्म प्रदान करेगी।
विभिन्न देशों और शहर से करीब 40 लोगों के प्रतिनिधि इस महोत्सव के लिए अपने स्टाल लेकर आ रहे हैं । यह घटना बड़ी संख्या में भीड़ को आकर्षित करेगी क्योंकि इस कला सनगम को सफल घटना बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा गया है . और हम मुजफ्फरपुर के कैलेंडर में इस सालाना भव्य आयोजन की उम्मीद करते हैं।
इस सम्मेलन में कुमार प्रभंजन..ने भाग लिया। जैसा कि श्री सुमन वृक्ष ने बतया की यह प्रयास बिहार को विश्व मानचित्र पर लाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिहार को बढ़ावा देने का काम करेगी । कुमार प्रभंजन ने यह बताया की बिहार में कला और संस्कृति के छेत्र में कलाकार और नाट्य को बढ़वा देने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए ताकि बिहार में कला संस्कृति के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा मिल सकें .
हम दर्शकों, कला और जीवन शैली प्रेमियों और व्यापार मालिकों को उसी का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करेंगे।




Recent Comments