This slideshow requires JavaScript.

•हरसिद्धि (पू.च) मौसम की ठंड के साथ चुनाव में गर्मी बढ़ी पैक्स अध्यक्ष, सुदर्शन सिंह के समर्थन में होने लगे एक जूट

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:- मोतिहारी जिला में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जिला में धीरे-धीरे चुनावी रंग चढ़ने लगा है। जैसे-जैसे मौसम में ठंड बढ़ती जा रही है, वैसे ही जिला में चुनावी गर्मी बढ़ने लगी है।

5CBC85F2-7B0D-4665-B2DB-CB41FD84F7CBहरसिद्धि में पैक्स अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी के आवास पर अरेराज अनुमंडल के पैक्स अध्यक्षो ने बैठक कर सुदर्शन सिंह को समर्थन देने के लिए संकल्प लिया की मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के दुबारा अध्यक्ष सुदर्शन सिंह को ही बनाना है।

बता दे की सुदर्शन सिंह को दुबारा मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बनाने के लिए उनके समर्थक पैक्स अध्यक्षों ने जिला के सभी अनुमंडलो में बैठक कर शक्ति प्रदर्शन जारी रखा है।

चुनावी प्रचार व पैक्स अध्यक्षों के समर्थन को देखते हुवे यह क़यास लगाया जाने लगा है की सुदर्शन सिंह ही दूसरा मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के दुबारा अध्यक्ष बनने जा रहे है।हालांकि पैक्स अध्यक्षों का कितना वोट श्री सिंह को आएंगे, यह तो 18 जनवरी को ही स्पष्ट होगा।

यहाँ बता दे की पिछले मोतिहारी सहकारिता बैंक के अध्यक्ष के चुनाव में सुदर्शन प्रसाद सिंह को 207 मत मिला था। जबकी उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार यादव को 152 मत मिला था, तीसरे स्थान पर रहे उमेशचंद्र उर्फ डा. विजय सिंह को 69 मत प्राप्त हुआ था लेकिन इस बार की लड़ई काफ़ी दिलचस्प हो गई है।

पूर्वी चंपारण जिले में केंद्रीय सहकारी बैंक के चुनाव में बैंक अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 505  वोटर मतदान करेगें जिसमें पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल, बुन कर सहयोग समिति, मत्स्यजीवी सहयोग समिति, केंद्रीय सहकारी बैंक से संबद्ध अन्य समिति को भी मतदान का अधिकार होगा.

⏭नामांकन 8 जनवरी2018 को था, वही संवीक्षा तिथि-9 जनवरी को नाम वापसी – 10 जनवरी को था, मतदान -18 जनवरी मतगणना-18 जनवरी को होगी।