•बीकानेर राजस्थान:-लायंस क्लब का मधुमेह जाँच व यातायात जागरूकता शिविर भ्रमण पथ पर 

बीकानेर राजस्थान-लायंस क्लब यूनीवर्सल व उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में वृधजन भ्रमण पथ पर मधुमेह व रक्तचाप का निःशुल्क जाँच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

उड़ान की अध्यक्ष डॉक्टर विजयलक्ष्मी व्यास ने बताया की डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट जूनून निरोगी काया का के तहत इस शिविर क आयोजन रखा गया।

क्लब यूनीवत्सल के अध्यक्ष लायन उमेश थानवी ने बताया की ज़िला अस्पताल के डॉक्टर सी. एस थानवी ने मधुमेह में खान पान, जीवन शैली एवं इससे बचाव व जागरूक रहने के बारे में बताया।

दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु दाधीच ने मधुमेह में दाँतो पे असर व बचाव के बारे में जानकारी दी। लायन उमेश थानवी ने बताया की सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सी.ओ यातायात प्रतापसिंह जी ने यातायात नियम पालन व दुर्घटना से बचाव के बारे में बताया।

सचिव लायन इंद्र कुमार चांडक और डॉक्टर दीपिका से मिली जानकारी के अनुसार सुपरटेक नूबर्ग लैब्रटॉरीज़ का सहयोग रहा जोन चैरपर्सन लायन अर्चना थानवी की उपस्थिति में शिविर संपन्न हुआ।

उद्योगपति श्री नरेश चुग ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस शिविर में ६०० से अधिक लाभान्वित हुए।

एडवोकेट लायन अजय कुमार व्यास लायन डाक्टर मनमोहन व्यास, लायन सीमा सोनी, लायन चित्रा, लायन रेखा लोहिया ,लायन अशोक जोशी ने उपस्थित रह कर अपनी भागीदारी निभायी