मझौलिया पश्चिम चंपारण:– ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर मझौलिया (पं.च)संवाददाता नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अंचल कमिटी मझौलिया द्वारा ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन का नेतृत्व अंचल सचिव कृष्णनंदन सिंह ने की उन्होंने कहा की पार्टी द्वारा ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है जिनमें किसानों का कर्ज माफी,स्वामीनाथन की अनुसंशा के अनुरूप फसल का लाभकारी मूल्य देना,फसल बीमा की आवंटित राशी का शीघ्र भुगतान,बंधोपाध्याय आयोग की अनुसंशा के आलोक में हदबंदी से अधिशेष भूमि का वितरण,माधोपुर में बेतिया राज्य की भूमि जोत रहे किसानों के साथ सरकारी षड्यंत बन्द करना,राजघाट मे गैरमजरूआ जमीनपर बसे दलितों को पर्चा दिलाना,प्रखंड एवं अंचल कार्यालय मे व्याप्त भ्रस्टाचार खत्म करना आदि मुख्य मांगे शामिल है|इस प्रदर्शन में जिला मंत्री ओम प्रकास क्रांति, जिला किसान सभा मंत्री राधामोहन यादव,कृष्णनंदन सिंह,इन्द्रमण प्रसाद चौरसिया,अशोक मिश्रा,अब्दुल सतार,अलख नाथ तिवारी,के साथ पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता रहे|




Recent Comments