जहाजपुर:अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह,निकाली रैली,जनप्रतिनिधी रहे नदारद
आज़ाद नेब
जहाजपुर 20 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत मंगलवार को सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ओर कर्मचारियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनो के साथ एसडीएम कार्यालय से जन चेतना रैली निकाली। इस रैली को एसडीएम करतार सिंह ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया।ब्लाक स्तरीय क्रियान्वयन समिती मुख्य बाजार से होकर महारााणा सीनियर स्कूल पहूंची जहा रैली मे मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों ओर आम नागरिको ने एक घंटे तक योगा किया। लेकिन जनप्रतिनिधी रहे नदारद।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नगर सहित आस पास के गांवो में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश जैन, सीआई नेमीचंद चाैधरी,चिकित्साधिकारी अमित गुप्ता,आर्दश विद्या मंदिर के प्राचार्य वेदप्रकाश खटीक,वेद्यराज युगलकिशोर चतुर्वेदी,योग प्रशिक्षक दयाराम ने योगाभ्यास कराया।