सऊदी अरब की हवाई छावनी पर यमनी सेना का बैलेस्टिक हमला
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह आंदोलन ने मंगलवार को सऊदी अरब के असीर क्षेत्र के ख़मीस मशीत इलाक़े में स्थित मलिक ख़ालिद एयर बेस बैलेस्टिक मीज़ाइल से निशाना बनाया।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह की मीज़ाइल यूनिट ने असीर क्षेत्र के ख़मीस मशीत में स्थित मलिक ख़ालिद हवाई छावनी के पाएलटों की कालोनी, एयरबेस और कमान्ड सेन्टर को तीन बैलेस्टिक मीज़ाइलों से निशाना बनाया।
इससे पहले भी अंसारुल्लाह जनांदोलन ने 19 सितंबर 2016 में स्थानीय रूप से बने क़ाहिर-1 मीज़ाइल से इसी छावनी को निशाना बनाया था।
अंसारुल्लाह आंदोलन के जवान सऊदी अरब के भीतर भी कई बार बैलेस्टिक मीज़ाइलों से हमला कर चुके हैं और सऊदी अरब का डिफ़ेंस सिस्टम इन मीज़ाइलों को रोकने में असफल रहा है।





Recent Comments