शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर 
👉 दैनिक खोज खबर के लिए पचरूखी  ( सीवान ) से कुमार विपेंद्र 

🔴सीवान : पचरुखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार को  उस वक्त कोहराम मच गया जब सुबह तीन मजदूर एक शौचालय की टंकी की सफाई करने के लिए घुसे व टंकी के अन्दर प्रवेश करते ही जहरीली गैस लगने से तीनों मजदूर बेहोश हो गए। बाद दो मजदूर की मौत हो गई ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पचरुखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर पूरब टोला निवासी रामजीत सिंह के नव निर्मित शौचालय की टंकी की सफाई करने के लिए तीन मजदूर बुलाये गये थे।टंकी के अंदर सबसे पहले तौहीर नामक मजदूर घुसा और टंकी के अंदर जहरीली गैस के चपेट में आते ही बेहोश हो गया।तौहीर को निकालने के लिए दूसरा मजदूर अलियास टंकी के अंदर घुस गया।परंतु वह भी बेहोश होकर गिर पड़ा।फिर क्या था पुरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।टंकी के अंदर बेहोश पड़े मजदूरों को निकालने के लिए तीसरा मजदूर असलम अपने कमर में रस्सा बांधकर गया ।पर वह भी बेहोश हो गया।मौके पर मुस्तैद लोगों ने असलम को रस्से के सहारे बाहर निकाल लिया।इसके बाद स्थानीय लोगों ने जेसीबी मंगवाकर टंकी के बगल में खुदाई करवाई।फिर टंकी की एक दिवार को तोड़कर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया।आनन फानन में स्थानीय लोग तीनों मजदूरों को पचरुखी पीएचसी लाए। जहां चिकित्सकों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया ।


👉जिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप : जिला पार्षद जयकरन महतो ने पचरुखी पीएचसी की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि यहां न तो समय से डॉक्टर आते हैं और न ही अन्य स्टाफ।पार्षद श्री महतो ने कहा कि इस हॉस्पिटल में बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं रहती हैं।श्री महतो ने पीड़ित परिवारों को अविलम्ब पांच-पांच लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की।

👉क्या कहते हैं चिकित्सा प्रभारी: पचरुखी पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने बातचीत के दौरान बताया कि पीएचसी में सारी सुविधाएं हैं।डॉक्टर और स्टाफ सभी अपने समय पर आते हैं।

जब इस संवाददाता ने पूछा कि आखिर सारी सुविधाएं उपलब्ध रहते हुए भी बेहोश मजदूर को क्यों एक झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा।ओ भी पचरुखी पीएचसी से महज सौ गज की दूरी पर।इसपर चिकित्सा प्रभारी श्री प्रसाद कहा कि ये मरीज के परिजनों पर निर्भर करता है कि वह अपने मरीज का इलाज कहां करवाना चाहता है।
 👉क्या कहते है थानाध्यक्ष: पचरूखी थानाध्यक्ष कुमार ने बताया की मृतक तौहीद अली व ईलियास अली के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।