🔴महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर सीवान शहर के शास्त्री नगर स्थित लोहिया भवन के परिसर में लोकतंत्र सेनानी परिषद सीवान के तत्वाधान में एक समारोह आयोजित कर खेल की दुनिया में सीवान  का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने वाले खेल  गुरु संजय पाठक को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी, लक्ष्मीपुर मैरवा के चुनी हुई पांच वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। 





समारोह में संजय पाठक सहित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के राधा कुमारी, निशा कुमारी, खुश्बू कुमारी, ममता कुमारी व रागिनी कुमारी को लोकतंत्र सेनानी परिषद ने स्मृति चिन्ह, ट्रेक सूट व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष जनक देव तिवारी ने कहा संजय पाठक जैसे प्रतिभावान खेल शिक्षक को सरकार के द्वारा पूरी सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए, श्री पाठक ने अपने बलबूते पर सीवान का नाम बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। इन्हें सम्मानित कर हम लोकनायक जयप्रकाश नारायण की सपनों को पूरा कर रहे हैं ।श्री तिवारी ने कहा कि जयप्रकाश जी कहा करते थे समाज में उचित काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना समाज की नैतिक जिम्मेवारी होती है। 

समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर ज्वाला प्रसाद ने किया ।इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी वह सीवान के दक्षिणांचल के गांधी कहे जाने वाले घनश्याम शुक्ला ने कहा हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं,  संजय पाठक ने महिला सशक्तिकरण को जमीन पर खड़ा करके दिखाया है ।पाठक जी की एकेडमी से प्रशिक्षित बेटियां आज सीवान ही  नहीं बल्कि देश और दुनिया में सीवान का नाम रौशन करते हुए महिला सशक्तिकरण की बेजोड़ नमूना प्रस्तुत कर रही हैं।
{ ✍परमार डाॅट काॅम // नवीन सिंह परमार}