सारण :नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई कलश यात्रा
#मुरारी बाबा की रिपोर्ट
गड़खा
गोपुर गांव में नवनिर्मित मंदिर में राम जानकी लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम के लिए शनिवार को संत श्रीधर दास जी महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गोपुर हकमा गरखा होते हुए जानकीनगर पोखरा में पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरवाया गया। मौके पर विजय नारायण सिन्हा विनय कुमार सिंह जगत नारायण सिंह डॉ निरंजन कुमार सिन्हा मुखिया दिनेश यादव प्रमुख पति अजय महतो वासुदेव राय अजय प्रसाद आदि उपस्थित थे।




Recent Comments