सारण :मैट्रिक परीक्षा मे मुसेपुर के मंजीत को 402 तो डुमरी की अंजली को 401अंक 
#*********************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज-:
मैट्रिक की परीक्षा मे लाया 402 अंक,खुशी का माहौल
सदर प्रखंड के मुसेपुर पंचायत के  कंशदियर निवासी उर्मिला देवी व नवल किशोर सिंह के पुत्र मंजीत सिंह ने मैट्रिक की परीक्षा में 402 अंक लाकर अपने घर, परिवार, व विद्यालय का नाम रौशन किया है। मंजीत एक साधारण किसान का बेटा है। प्रारंभिक शिक्षा बी एन एस एस मंदिर मुसेपुर से प्राप्त किया है। महंथ राम शरण दास उच्च विद्यालय नरांव का वह मैट्रिक का छात्र है। मैट्रिक की परीक्षा में गणित मे 100 में 100 अंक प्राप्त किया है। जबकि विज्ञान मे 85 अंक मिले है। मंजीत मैट्रिक की परीक्षा मे मिले सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनो को दिया है। वह आगे चलकर आईआईटी जेइइ की तैयारी करना चाहता है। वहीं डुमरी अड्डा निवासी बिजेन्द्र प्रसाद व चंदा देवी की पुत्री अंजली कुमारी को 401 अंक आया है। वह गगन देव नारायण सिंह उच्च विद्यालय धनौरा की छात्रा है। उसे विज्ञान में 100 तो गणित में 91 अंक प्राप्त की है। सफलता का श्रेय माता पिता व गुरूजनो को दिया है। आगे वह आइआइटी की तैयारी करना चाहती है। वहीं मानुपुर जहांगीर निवासी दिग्विजय नरायण सिंह व मुन्नी देवी के पुत्र अनुराग सिंह को 353 अंक मिले है। वह उच्च विद्यालय काजीपुर का छात्र है तथा अपने विद्यालय का टाॅपर है। वहीं चिरांद निवासी दिलीप पांडेय व भारती पांडेय के पुत्र प्रवीण कुमार पांडेय को मैट्रिक की परीक्षा मे 350 अंक मिला है। वह तपसी सिंह उच्च विद्यालय चिरांद का छात्र है ।