सारण :पुर्व का मुकदमा उठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
——–
राजू सिंह की रिपोर्ट
——-
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के पिठौरी तक्थ टोला में पुर्व के मुकदमा को उठाने के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक जख्मी हो गया। जिसको लेकर पीड़ित मुन्ना सिंह ने गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगा पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अमरेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, दिपक कुमार, जितेन्द्र कुमार, सुदर्शन सिंह का नाम शामिल है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त सभी ने पीड़ित के दरवाजे पर जाकर पीड़ित के साथ मारपीट किया। तथा सोने का चेन भी छिन लिया। इसके बाद पूर्व के मुकदमा उठने की धमकी दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments