बेतिया – बगहा:– 4 किलो गांजा समेत अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:– 
भारत नेपाल सीमा पर स्थित बसंतपूर एसएसबी ने पीलर संख्या 418 के समिप नेपाल से भारतीय क्षेत्र मे प्रवेश कर चुके एक बाइक के साथ चार किलो गांजा जब्त किया । इधर जवानो को देख तस्कर बाइक छोड़ फरार हो गया ।  उप सेनानायक अंजय कुमार रजक ने बताया कि सहायक सेनानायक राजीव कुमार के नेतृत्व मे कारवाई की गई । उन्होनें बताया  चिन्हित गया तस्कर इनारवा के खम्हिया गांव के जीतेन्द्र साह बताया जाता है जिसके विरुद्ध इनारवा थाना मे प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है ।