सारण के श्रीढोढ़नाथ मंदिर मे लगी शिवभक्तों की भीड़.
===== ===== ===== =====
अमित कु की रिपोर्ट
—–
लहलादपुर: सारण
वैशाख के कृष्ण पक्ष त्रैयोदशी के मौकेपर श्रीढोंढनाथ मंदिर में अहले सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की भीड़ जमी रही. हजारों शिवभक्तों ने श्रीढोंढनाथ बाबा का जलाभिषेक किया, जिसमें पुरुषों से काफी अधिक संख्या महिला भक्तों की थी. त्रैयोदशी तिथि और सोमवार का दिन होनेके कारण मंदिर का रौनक कुछ अजब ही था. मंदिर प्राँगण में कहीं लड़की की देखा-सुनी तो कहीं विवाह, कहीं छठियार तो कहीं कथा-पूजा आदि साँस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर रमनीय लग रहा है. कडे धूप में भी लोगों की आने की सिलसिला जारी है. ऐसे तो प्रत्येक महीने के सोमवार एवं शुक्रवार को तो इस मंदिर में बराबर ही शिवभक्तों की भीड़ लगी रहती है.




Recent Comments