*सीवान के गुठनी में विद्युत कटौती व अनियमित बिल के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा*
*✍श्रीनारद संवाद के लिए आनंद प्रकाश की रिपोर्ट*
🔸 मंगलवार की सुबह सीवान के गुठनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय पर बिद्युत कटौती और अनियंत्रित तथा अनियमित बिल को लेकर गुस्साये ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और बिजली बिभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की . गुस्साये ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग अनियमित बिजली और बिजली की लगातार कटौती के कारण भीषण गर्मी का मार झेल रहे हैं . विभाग के स्थानीय कर्मचारी समस्याओं से बिल्कुल ही अनभिज्ञता जताते है और हमेशा लापरवाह रहते हैं. यहां उपभोक्ता छोटी बड़ी तमाम समस्याओं का दंश झेलने को मजबूर हैं जिसका कारण सिर्फ विभागीय लापरवाही है स्थानीय प्रतिनिधि तथा नेताओं का मानना है कि गुठनी मे कई जगहों पर तार टूटे हुए हैं जिससे कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है. कई स्थानों पर तो पोल पर तार ही नसीब नहीं हो पाया है ईसके ठीक बिपरीत कईस्थानो पर सीर्फ तार तो झूल रहे हैं लेकिन पोल छतिग्रस्त हुए तबसे गडे ही नहीं . इस से विभाग की उदासिनता को समझा जा सकता है. ग्रामीणों ने एसडीओ शुभम् कुमार को एक लिखित मांग पत्र सौपकर समस्याओं के समाधान की मांग की . उन्होंने त्वरित कार्रवाई कर जल्द ही समाधान का भरोसा दिलाया और बहुत समझा बुझाकर कर लोगों को शांत किया मौके पर प्रखण्ड प्रमुख कामोद नारायण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि डा मुकूल वर्मा, सरपंच पति रवीन्द्र कुमार मद्धेशिया ,पूर्व सरपंच सुप्रभात ठाकुर, दीलीप गुप्ता, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे .





Recent Comments