सारण :एचआर काॅलेज, अमनौर में परीक्षा में नकल करते दो धराये, हुए निष्कासित 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय, अमनौर में चल रहे  बीए और बीएससी पार्ट -1 की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. शुक्रवार को दुसरी पारी में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय पहुंच .पीएन कालेज, परसा की छात्रा रश्मि कुमारी  तथा आर पी कालेज, परसा के छात्र सन्नी कुमार को चीट करते हुए रंगों हाथ पकड़ा.  जिसके बाद दोनों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया.  उक्त मौके पर  परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि किसी भी हाल में परीक्षा कदाचार मुक्त होगा. किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. हालांकि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित करने के लिए  कॉलेज  प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रही है  . बावजूद परीक्षार्थी नकल करने का प्रयास करने की कोशिश में लगे हैं.   वहीं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डा0 राजेश नायर ने बताया कि  परीक्षा  शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त चल रही है. उक्त मौके पर प्राचार्य डा0 एसके गुप्ता , प्रधान सहायक बृज किशोर सिंह व चन्देश्वर सिंह आदि मौजूद थे.