योगापटटी:- ​न्यायालय का फैसला गांधी के ग्राम स्वराज के सपनो को करेगा सकार  
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापटटी संवाददाता की रिपोर्ट :- न्यायालय से मिली जीत पुरी जनता की जीत प्रेस राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियो के अधिकारो को जबरन अतिक्रमण कर फूट डालने का प्रयास कर बापू के पूर्ण ग्राम स्वराज के सपनो के सकार होने मे बाधक बनने की निति को न्यायालय का फैसला चकनाचूर कर दिया है । उक्त बाते मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सचिन्दर् पाण्डेय उर्फ गुड्डू पांडेय ने कही । उन्होंने कहा कि न्यायालय से मिली जीत गांधी जी के सपनो की जीत है । ग्राम स्वराज का सपना जो बापू ने संजोया था उसी तथ्य को न्यायालय ने सर्वोपरि मानते हुए फैसला न्यायालय ने दिया है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियो के बीच जो खाई पैदा की थी । उस खाई को न्यायालय के फैसले ने भर दिया है । श्री पांडेय ने कहा कि वार्ड सदस्य पंचायत के अभिन्न अंग है । इनके सहयोग के बिना पंचायत का विकास असंभव है । ठीक उसी तरह पंचायत समिति सदस्य जिला पार्षद व अन्य पंचायत प्रतिनिधियो के सहयोग से पंचायत का समुचित विकास किया जा सकता है । आगे उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण मुखिया संघ सम्मानित जनप्रतिनिधियो के सहयोग से बापू के सपना कि समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है । उन्होंने दावा के साथ कहा कि सरकार द्वारा फूट डालो राज्य करो की नीति का मुहतोड जबाब देकर हम सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि एक दूसरे का सहयोग कर एक वर्ष के अंदर मिले पंचायती राज व्यवस्था के अधिकारो के तहत ग्रामीणस्तर पर पक्की नाला नाली शुद्ध पेय जल सहित बुनियादी सुविधा देकर विकास की गाथा लिखी जाएगी ।