सारण :अमनौर के बाकी पांच पंचायतों में उप सरपंच पद का चुनाव सम्पन्न

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को विभिन्न ग्राम कचहरी के उप सरपंच का चुनाव अमनौर बीडीओ वैभव कुमार के उपस्थित में सम्पन्न हुआ. पांच पंचायतों में दो पर निर्विरोध उप सरपंच चुने गए. जिसमें तरवार पंचायत से सुशीला देवी ने संजय कुमार राय को तीन वोट से कटसा पंचायत में भुखल राय ने राजेश मांझी को दो वोट से तथा ढोरलाही कैथल पंचायत में भगवान साह ने दौलती देवी को तीन मतों से पराजित कर उप सरपंच का ताज अपने नाम किया. वहीं परसा पंचायत से मिन्टू साह तथा बसतपुर पंचायत से अजय कुमार राम निर्विरोध निर्वाचित हुए. मालूम हो कि कोरम के अभाव में उक्त पंचायत में उपसरपंच पद का चुनाव नहीं हो पाया था. इसके पूर्व सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई. मौके पर जीपीएस सुदीश राम व अन्य कर्मी शामिल थे.




Recent Comments